नेशनल हेराल्ड मामले में खड़गे ने सोनिया और राहुल का किया बचाव , भाजपा पर बोला हमला

Authored By: News Corridors Desk | 20 Apr 2025, 04:53 PM
news-banner

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के बक्सर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में फंसाने का आरोप लगाया।  जब ईडी ने उनका नाम आरोपपत्र में दर्ज किया और नेशनल हेराल्ड की संपत्तियां जब्त कीं तब उन्होंने इसे 'प्रतिशोध' करार दिया। बक्सर के दल सागर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि -  "भाजपा सरकार जान बूझकर इस मुद्दे को अपनी राजनीति के लिए उठा रही है, जबकि नेशनल हेराल्ड की संपत्ति किसी को बेची नहीं जा सकती। यह उसी कंपनी की रहेगी जिसके नाम पर यह संपत्ति है। कांग्रेस पार्टी को झुकाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी झुकेगी नहीं।" आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें संविधान को बचाने के लिए एकजुट रहना होगा और लड़ाई लड़नी होगी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने बातचीत के दौरान देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के देश के विकास में योगदान की भी चर्चा की। उन्होंने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता की लालची नहीं है। बल्कि कांग्रेस बलिदानियों की पार्टी है और कई नेताओं ने दी है देश को आजाद करने में अपना बलिदान दिया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर हमला बोला 

htyT20W.png

खड़गे ने मोदी सरकार पर देश की जनता से किये वादे नहीं निभाने का भी आरोप लगाया। उन्होनें कहा कि केंद्र सरकार झूठे वादे करती है। आगे उन्होंने कहा कि कारखाने बिहार में बंद हो गए, जबकि बिहार में 40 प्रतिशत शक्कर का उत्पादन होता था, लेकिन अब 4 प्रतिशत ही होता है। खड़गे ने पीएम मोदी के बिहार को सवा लाख करोड़ दिये जाने वाली घोषणा का रिकॉर्डिंग भी सुनाया उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अब तक जो भी वादे किये थे उसे पूरा नहीं कर पाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होनें कहा कि इनको सरकार से हटाना जरूरी है। पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए है और इनको जब तक हटाएंगे नहीं तब तक बिहार के लोगों का भला नहीं होगा। खड़गे ने कहा कि मोदी जी ने अच्छे दिन आने का वादा किया था, लेकिन ला नहीं पाए। एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल महंगे होते गए और ये कांग्रेस को डराने की कोशिश की कर रहे है।