मायावती ने समधी को फिर किया बीएसपी से बाहर

मायावती ने समधी को फिर किया बीएसपी से बाहर
  • अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित

  • पंजाब कोआर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल भी बाहर

  • राज्यसभा सांसद रामजी गौतम नये पंजाब कोआर्डिनेटर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले  पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती एक बार फिर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

मायावती ने एक बयान जारी कर कहा, ‘अशोक सिद्धार्थ को आज तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है और अब इन्हें पार्टी में आगे कतई भी वापिस नहीं लिया जायेगा।’

बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी इनमें सुधार नहीं आने की वजह से यह कार्रवाई की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के श्वसुर अशोक सिद्धार्थ को इससे पहले भी मायावती ने पार्टी से निष्कासित किया था लेकिन उन्हें दोबारा पार्टी में इस शर्त के साथ वापस लिया गया था कि वे फिर ग़लती नहीं करेंगे और उत्तर प्रदेश की बजाय केवल दूसरे राज्यों में ही पार्टी के जनाधार को बढ़ाने की ज़िम्मेदारी निभाएंगे।

बसपा सुप्रीमो ने कहा यूपी में इनके (अशोक सिद्धार्थ ) वापस लौटने की ख़बरें जानबूझकर पार्टी में भ्रम की स्थिति फैलाकर आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव के सघन अभियान को प्रभावित करने का षडयंत्र है।

सिद्धार्थ के साथ ही पंजाब के पार्टी कोआर्डिनेटर सहारनपुर निवासी रणधीर सिंह बेनीवाल को भी तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। वह हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कशमीर की भी जिम्मेदारी सँभाल रहे थे।

अब पार्टी ने राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को अन्य राज्यों के साथ ही पंजाब स्टेट का प्रभारी बनाया गया है। वह पहले भी इस पद पर रह चुके हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी को दुरुस्त करने का लगातार प्रयास कर रही हैं।

मायावती ने साफ़ किया कि यूपी निवासी जो भी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कोआर्डिनेटर आदि के रूप में यूपी के बाहर के राज्यों की अपनी ज़िम्मेदारी को निभा रहे हैं, उनमें से किसी को भी यूपी में पार्टी की किसी भी ज़िम्मेदारी पर नहीं लगाया जायेगा।