UP Politics: मायावती ने भतीजे ईशान आनंद को बसपा में दी ये बड़ी जिम्मेदारी

UP Politics: मायावती ने भतीजे ईशान आनंद को बसपा में दी ये बड़ी जिम्मेदारी

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को सक्रिय राजनीति में लाने का फैसला लिया है। ईशान आनंद को पार्टी में मुख्य सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। रविवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में हुई मैराथन बैठक के बाद उन्हें कुछ राज्यों का प्रभारी बनाए जाने की भी चर्चा है। हालांकि, पार्टी की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, ईशान आनंद पार्टी में अपनी जिम्मेदारी को लेकर मायावती के अलावा अपने पिता और बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार को रिपोर्ट करेंगे।

आकाश आनंद के बाद ईशान को मिली अहम जिम्मेदारी

आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटाए जाने के बाद ईशान आनंद को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही थी। अब उन्हें मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है।

ईशान आनंद हाल के दिनों में पार्टी की गतिविधियों में भी नजर आए हैं। वह राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए थे। इससे पहले मायावती के जन्मदिन के मौके पर भी वह मौजूद रहे थे।

कुछ राज्यों का प्रभारी बनाए जाने की भी चर्चा

रविवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में हुई मैराथन बैठक के बाद ईशान आनंद को कुछ राज्यों की जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। हालांकि, इस बारे में बसपा की तरफ से अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, नेशनल कोआर्डिनेटर रामजी गौतम और लालाराम का भी कद बढ़ाया गया है। चर्चा है कि उन्हें भी कुछ अन्य राज्यों का प्रभार सौंपा गया है।