महाकुंभ से अचानक सुर्खियों में आईं मोनालिसा अब एक नए विवाद के केंद्र में हैं। जिस डायरेक्टर ने उन्हें स्टार बनाया, उसी पर उन्होंने अब ऐसे आरोप लगा दिए हैं, जिसने पूरी इंडस्ट्री को हिला दिया है। हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर सनोज मिश्रा की जिन्होनें मोनालिसा को अपनी फिल्म 'The Diary of Manipur' में मौका दिया, एक्टिंग सिखाई और इंडस्ट्री में एंट्री दिलाई। लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आया, जब मोनालिसा ने फरमान खान से शादी कर ली। इस शादी को लेकर परिवार और डायरेक्टर ने सवाल उठाए और इसे “लव जिहाद” तक कह दिया।
मामला यहीं नहीं रुका…मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। और कहा कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कई बार उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की।
जब उन्होंने इसका विरोध किया और परिवार को बताया, तो उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया।
मोनालिसा ने रोते हुए कहा-“मेरे साथ गलत हुआ है… मुझे इंसाफ चाहिए।”
मोनालिसा ने यह भी दावा किया कि उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं, पोस्टर जलाए जा रहे हैं और हालात ऐसे हो गए हैं कि उनके पास “सुसाइड” के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।
सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब उन्होंने आरोप लगाया- “छोटी-छोटी लड़कियों को फिल्म का झांसा देकर गलत काम किया जाता है।”
यहां तक कि उन्होंने गुस्से में सवाल उठाया- “क्या पहली फिल्म के लिए मेरा रेप करवाओगे?” हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक सनोज मिश्रा की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है।
दूसरी ओर, सनोज मिश्रा पहले ही मोनालिसा की शादी से नाराज़गी जता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि इस शादी की वजह से उनकी फिल्म पर असर पड़ा है और अब फिल्म का रिलीज होना भी मुश्किल हो सकता है। वो मोनालिसा के परिवार के साथ पुलिस तक भी पहुंचे थे।