ऑनलाइन कट्टरपंथ मामले में नौ के खिलाफ चार्जशीट

ऑनलाइन कट्टरपंथ मामले में नौ के खिलाफ चार्जशीट

Online Radicalisation : राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने ऑनलाइन कट्टरपंथ के मामले में विजयवाड़ा की विशेष अदालत में नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोपियों पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस की गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने की साजिश में शामिल होने का आरोप है।

जांच के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, खासकर इंस्टाग्राम, के जरिए युवाओं को हिंसक जिहाद के लिए प्रभावित करने और भारत में खिलाफत स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे। एनआईए का दावा है कि आरोपियों ने विस्फोटक बनाने और हथियार चलाने की ट्रेनिंग लेने की योजना भी बनाई थी।

एजेंसी के अनुसार, आपसी गुप्त बातचीत के लिए आरोपियों ने एक सुरक्षित कम्युनिकेशन एप्लीकेशन तैयार कर उसका परीक्षण भी किया था। मामले में अब तक 11 आरोपियों और कानून से संघर्षरत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच जारी है।