-
हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा
|
Har Ghar Tiranga 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर पर तिरंगा लहराने की अपील की है।
इंस्टाग्राम के जरिए देशवासियों से खास संदेश देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा—“हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा।”
पीएम मोदी ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को आन-बान-शान के साथ मनाने, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने और विकसित भारत का संकल्प लेने की अपील भी की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो जारी कर लोगों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की। इससे पहले वह मंगलवार 11 अगस्त को NDA की मंगल बैठक में पहुंचे तो गठबंधन के सांसदों ने हाथों में तिरंगा लेकर और उसे लहराकर उनका स्वागत किया। प्रदानमंत्री ने भी तिरंगा लहराकर उत्साह बढ़ाया।