|
बांकीपुर उपचुनाव परिणाम के बाद मुलाक़ात
मुलाक़ात के दौरान संजय झा, ललन सिंह रहे मौजूद
|
बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आने के एक दिन बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात की।
प्रधानमंत्री से उनकी यह मुलाक़ात संसद भवन में हुई। नीतीश कुमार ने इस आशय की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यालय कक्ष में उनसे शिष्टाचार मुलाक़ात हुई।’
इस मुलाक़ात में नीतीश के साथ उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और सांसद ललन सिंह भी मौजूद थे।