मोदी ने विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

Date: 2026-04-29
news-banner

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार की सुबह काशी विश्वनाथ धाम पहुँच कर विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा विश्वनाथ से देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की।

दर्शन पूजन के बाद प्रधानमंत्री के कहा कि माँ अन्नपूर्णा एवं माँ गंगा के दर्शन से असीम शांति मिली। उनकी कृपा से हर किसी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो !

cOuaFEqWYDxf42C.jpeg

प्रधामंत्री का स्वागत मंदिर में डमरुओं के निनाद और शंखध्वनि से की गई। उन्होंने पूजा अर्चना के बाद विश्वनाथ धाम का भ्रमण किया और लोगों का अबिवादन स्वीकार किया। उन्होंने मंदिर परिसर में बच्चों से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

OeFiJZ0R7tc6prw.jpeg

प्रधानमंत्री विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार भी पहुँचे और वहां से मां गंगा को नमन किया। उन्होंने विश्वनाथ धाम मंदिर परिसर में स्थापित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भी देखी।

wJbPLfqMgOsi6Nj.jpeg

प्रधानमंत्री मंगलवार को दोपहर बाद अपने संसदीय क्षेत्र की यात्रा पर पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया था जिसमें उन्होंने संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू कराने का अपना संकल्प दोहराया था। इसके साथ ही उन्होंने छह हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।

S6I7wMuBK07aw0b.jpeg

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार की सुबह बीएलडब्ल्यू ने काशी विश्वनाथ मंदिर को लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए। प्रधानमंत्री का काफिला कई रास्तों से गुजरते हुए विश्वनाथ धाम पहुंचा। रास्ते में स्थानीय निवासियों और उनकी पार्टी बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

Leave Your Comments