इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच मामला अटका हुआ है। कांग्रेस पिछले 11 दिन से कार्यक्रम की अनुमति के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिली है। अनुमति से जुड़ा लेटर कलेक्टर, नगर निगम, पुलिस और इंदौर डबलपमेंट अथॉरिटी (IDA) के बीच घूम रहा है।
कांग्रेस का कहना है कि अनुमति मिले या न मिले, कार्यक्रम होकर रहेगा। वहीं प्रशासन वैधानिक प्रक्रिया के तहत निर्णय लेने की बात कह रहा है। इस बीच पार्टी ने दावा किया है कि बुधवार को 24 घंटे में 50 हजार के साथ 1.50 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
राहुल गांधी ने छात्रों और Gen Z के नाम जारी किया वीडियो संदेश
कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। इसमें उन्होंने छात्रों, युवाओं और भारत के Gen Z को संबोधित करते हुए शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य से जुड़ी अपनी बात रखी।
राहुल गांधी ने कहा कि एक टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था ने छात्रों की उम्मीदों की लौ बुझाकर उनके भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है। उन्होंने बताया कि ‘छात्रों की गूंज’ के माध्यम से वह अलग-अलग शहरों में छात्रों से मिलकर उनकी चुनौतियां समझ रहे हैं।
राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि इसी मुहिम के तहत 19 सितंबर को वह इंदौर में छात्रों के बीच रहेंगे।
छात्रों से मांगी समस्याएं और सुझाव
अपने वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि सिस्टम को बदलने के लिए पूरे देश के हर छात्र की आवाज़, उनका दर्द और उनकी राय सुनी जानी जरूरी है।
उन्होंने छात्रों से नीचे दिए लिंक पर जाकर यह बताने के लिए कहा कि उन्हें अपने सपने पूरे करने से क्या रोक रहा है। साथ ही उन्होंने वीडियो बनाकर अपनी बात पहुंचाने की बात भी कही।
राहुल गांधी ने छात्रों से उनकी समस्याएं और सुझाव साझा करने को कहा और कहा कि मिलकर उम्मीद फिर से लौटाई जाएगी।
अनुमति को लेकर कांग्रेस और प्रशासन का अलग-अलग रुख
इंदौर में कार्यक्रम की अनुमति को लेकर दोनों पक्षों का रुख अलग है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि अनुमति मिले या न मिले, कार्यक्रम आयोजित होगा।
दूसरी ओर प्रशासन का कहना है कि निर्णय वैधानिक प्रक्रिया के तहत लिया जाएगा। कार्यक्रम से जुड़ा अनुमति पत्र कलेक्टर, नगर निगम, पुलिस और इंदौर डबलपमेंट अथॉरिटी (IDA) के बीच घूम रहा है।
इस बीच कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर दावा किया है कि बुधवार को 24 घंटे में 50 हजार के साथ 1.50 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।