बिक गई राजस्तान रॉयल्स, मित्तल, पूनावाला नये ओनर

Date: 2026-05-03
news-banner

दिल्ली। इंडियन प्रीमयर लीग IPL की एक और फ्रेंचाइजी का मालिकाना बदलने जा रहा है। क़रीब एक महीने के भीतर राजस्थान रॉयल्स दूसरी टीम बनने जा रही है जिसका हस्तांतरण होने जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक़ स्टील कारोबारी लक्ष्मी निवास मित्तल और उनका परिवार 1.65 अरब डॉलर में राजस्थान रॉयल्स का 75% हिस्सा खरीदने जा रहा हैं। अदार पूनावाला भी 18% की हिस्सेदारी इस फ्रेंचाइजी में ले रहे हैं। मौजूदा निवेशकों के पास 7% हिस्सा रहेगा।

मित्तल चूरू जिले से हैं और उनके बेटे आदित्य  मित्तल ही टीम को संभालेंगे जिन्हें ईपीएल और एनबीए फ्रेंचाइजी के साथ काम करने का अनुभव है।

लंबे समय से मालिक रहे मनोज बदाले बोर्ड में बने रहेंगे इस सौदे को अभी बीसीसीआई BCCI की मंजूरी का इंतजार है, जिसके 2026 की तीसरी तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है।

बीसीसीआई BCCI अगर इस सौदे को मंजूरी देता है तो हिस्सेदारी इस प्रकार रहेगी-

मित्तल परिवार 75%
अदार पूनावाला 18%
मनोज बदाले और अन्य 7%

राजस्थान रॉयल्स की 2008 में क़ीमत 67 मिलियन डॉलर थी। लचलान मर्डोक ने 2008 में आरआर में 2.3 मिलियन डॉलर का निवेश किया था।वह 90 गुना लाभ पर बाहर निकल रहे हैं।

पूनावाला ने इससे आरसीबी के लिए कोशिश की थी। लेकिन सफल नहीं हो सके थे। अब उन्होंने मित्तल परिवार के साथ आरआर में जाने का फैसला किया।

आरसीबी RCB 1.78 बिलियन डॉलर में बिकी। आरआर RR 1.65 बिलियन डॉलर में बिकी।

इस सौदे के बारे में ललित कुमार मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “दो सबसे समझदार निवेशक - आईपीएल को इससे बेहतर मालिक नहीं मिल सकते थे।

Leave Your Comments