अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने भी इस मुद्दे पर बयान जारी कर दिया है।
क्या बोलीं मायावती?
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा- "अयोध्या में श्रीराम मन्दिर से चढ़ावे की हुई चोरी, गबन व हेराफेरी आदि करने की मीडिया में आएदिन किस्म-किस्म की आ रही खबरें अति-गम्भीर व चिन्तनीय हैं। ऐसे लोग कतई भी बख्शे नहीं जाने चाहिये, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं। साथ ही, अब यहां मन्दिर में श्रद्धा के चढ़ावे आदि में आगे कोई भी शिकायत ना आये, इसके लिए देश के दूसरे विख्यात व प्रसिद्ध मन्दिरों में चढ़ावे आदि के हिसाब-किताब के लिए जो वहां व्यवस्था है तो उनका यहां अयोध्या में भी अनुसरण करके इस प्रकरण को जल्दी ही सुलझाना चाहिये तो यह उचित होगा। इतना ही नहीं बल्कि देश में राजनीति का अपराधीकरण व अपराध का राजनीतिकरण तथा धर्म का राजनीतिकरण एवं राजनीति का अंध धर्मीकरण ना किया जाये तो यह सही व संवैधानिक होगा, ऐसी बी.एस.पी. की राजनीतिक पार्टियों को देश व जनहित में सलाह है और साथ ही देशवासियों से भी यह अपील है।"
https://newscorridors.com/news/ram-mandir-donation-scam-champat-rai/2582
इस मामले में एक्शन का दौर लगातार जारी है। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में कैश की बरामदगी भी की गई है। इसके साथ ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर विपक्षी दल भी लगातार हंगामा कर रहे हैं।