इन दिनों Nora Fatehi का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवादों में घिरा हुआ है। इस गाने में Sanjay Dutt भी नजर आ रहे हैं और इसके लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। गाने के हिंदी बोल रकीब आलम ने लिखे हैं, लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने इसे कन्नड़ से शब्द-दर-शब्द अनुवाद किया है।
अब इस पूरे मामले पर नोरा फतेही ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने यह गाना करीब तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था। नोरा के मुताबिक, वह इस प्रोजेक्ट के लिए इसलिए तैयार हुईं क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म थी और इसमें संजय दत्त जैसे बड़े कलाकार शामिल थे।
नोरा ने यह भी कहा कि शूटिंग के समय उन्हें फिल्ममेकर्स पर पूरा भरोसा था और उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि गाने के हिंदी लिरिक्स इतने भद्दे होंगे। उन्होंने साफ किया कि जब उन्होंने इसका हिंदी वर्जन सुना, तब उन्हें इसकी असल प्रकृति समझ में आई।