Solar Eclipse: श्रावण महीने की अमावस्या को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। आगामी 12 अगस्त 2026 को लगने जा रहा पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
|
ज्योतिषियों के अनुसार भारत में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा, इसलिए यहां इसका कोई सूतक काल या धार्मिक प्रभाव मान्य नहीं होगा। सनातन परंपरा और ज्योतिषीय नियमों के अनुसार भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
|
उस पूर्ण सूर्य ग्रहण पूरी दुनिया के खगोल प्रेमियों और ज्योतिष शास्त्रियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस दिन दुनिया के कई हिस्सों में दोपहर के वक्त ही रात जैसा घना अंधेरा छा जाएगा लेकिन इस अद्भुत खगोलीय घटना में एक और बात सबसे ज्यादा चर्चा में है। बताया जा रहा है कि इस पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान में तीन रहस्यमय रंग दिखाई देंगे।
यह सूर्य ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, पुर्तगाल , कुछ यूरोपीय देशों और उत्तरी रूस के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। स्पेन में सौ सालों के बाद कोई सूर्यग्रहण दिखाई देगा इसलिए इसे लेकर वहां बहुत उत्साह है।
देश के धार्मिक अनुष्ठानों, मंदिरों के कपाट और खान-पान पर इस ग्रहण का कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ेगा। फिर भी, खगोलीय घटनाओं के प्रति जिज्ञासा रखने वाले लोग इस दुर्लभ और रहस्यमयी नजारे को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
पूर्ण सूर्य ग्रहण भारतीय समय IST 12 अगस्त की रात 9.04 बजे शुरू होगा और 13 अगस्त की सुबह तक रहेगा। ग्रहण रात 11.27 बजे अपने शीर्ष पर रहेगा।