थलपति को KING बनाने के पीछे PK?

Date: 2026-05-04
news-banner

दिल्ली। चुनाव रणनीतिकार और जन स्वराज के संस्थापक प्रशांत किशोर इस बार तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों से पहले ही एक्टर थलपति विजय की पार्टी की जीत की भविष्यवाणी कर दी थी?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने और विजय की पार्टी टीवीके को सौ से ज्यादा सीटों पर बढ़त मिलने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर के पुराने बयान वाले वीडीयो शेयर किये जाने लगे।

ऐसे ही एक वीडियो में जब प्रशांत किशोर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विजय की पार्टी अगर अकेले चुनाव लड़ी तो वह 118 सीटें जीतेगी। उन्होंने सवाल करने वाले से कहा कि आप इस वीडियो रिकॉर्डिंग को सँभालकर रख लीजिएगा और परिणाम आने पर देख लीजिएगा।

प्रशांत किशोर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहा है जिसमें वह टीवीके के सम्मेलन में बोलते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में वह उपस्थित लोगों से कहते हैं कि आपके नेता की पार्टी को जीत का मंत्र देकर वह तमिलनाडु में चेन्नई सुपर किंग को जीत दिलाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी से ज्यादा लोकप्रिय होना चाहते हैं।

एक अन्य वीडियो में प्रशांत किशोर डीएमके को सबक सिखाने की बात करते दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना था कि उन्हें मौका मिलेगा तो बिहारियों का अपमान करने का बदला वह तमिलनाडु में घुसकर डीएमके और इसके नेता स्टालिन से लेंगे।

अब जब तमिलनाडु के चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं प्रशांत किशोर रणनीतिकार के तौर पर फिर सफल होते दिखाई दे रहे हैं क्योंकि इस बार वह विजय की टीवीके के लिए रणनीतिक सलाहकार के तौर पर काम कर रहे थे।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना के अंतिम नतीजे अभी आने बाकी हैं। हालांकि रूझानों में टीवीके सबसे आगे, दूसरे स्थान पर एआईडीएमके और तीसरे स्थान पर डीएमके हैं।

Leave Your Comments