दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को रविवार को एक बार फिर निशाना बनाने की कोशिश की गई। उन्हें सुरक्षा एजेंसियों ने कवर करके ‘सेक्योर’ कर लिया।पिछले क़रीब दो साल में यह तीसरा मौका है जब अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में सेंध लगी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति रविवार को कॉरेपांडेंट्स डिनर में शिरकत करने पहुंचे थे। इस आयोजन में सैकड़ों लोग शामिल थे जिनमें उपराष्ट्रपति इवान वेंस सहित कई महत्वपूर्ण शख्सियतें शामिल थीं।
मेहमान जब अपनी गतिविधयों में शामिल थे तभी अचानक गोली चलने जैसी आवाज़ सुनाई दी। इस घटना के बाद जो वीडियो सामने आए हैं उसमें सेक्युरिटी के लोग सबसे पहले उप राष्ट्रपति को मंच से एक तरफ़ जल्दी-जल्दी ले जाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही सेकेंड के अंतर पर सुरक्षाकर्मी प्रेसिडेंट ट्रम्प को ‘सेक्योर’ करते और उन्हें दूसरी तरफ़ सुरक्षित ले जाते दिखाई देते हैं। ट्रम्प की पत्नी मिलेनिया ट्रम्प भी ख़ुद को बचाने के लिए झुककर सुरक्षित जगह जाती दिखाई दे रही हैं।
घटना के बाद ट्रम्प ने मिडिया से कहा कि सीक्रेट सर्विस ने उनकी जान बचाई। सीक्रेट सर्विस के अफसरों ने अच्छा काम किया। घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हमलावर की गोली एक सुरक्षा अधिकारी को लगी लेकिन वह सुरक्षित है क्योंकि उसने अच्छा बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी।
घटना के बाद सामने आए एक वीडियो में ट्रम्प कह रहे हैं- किसी व्यक्ति ने मुझे नहीं बताया कि यह ख़तरनाक पेशा है। अगर मारियो (रुबियो) मुझे बताए होते तो हो सकता था कि मैं (चुनाव) नहीं लड़ता। हो सकता है कि मैंने कहा होता कि मैं नहीं लड़ूंगा।
ट्रम्प ने कहा, ‘यह ख़तरनाक पेशा है लेकिन मैं इसे उस तरह से नहीं देखता। देखिए, मैं यहां एक काम करने के लिए हूं। मैं कल्पना नहीं करता कि कोई पेशा है जो ज्यादा ख़तरनाक है लेकिन मैं देश से प्यार करता हूं और मुझे गर्व है। ‘
एजेंट्स ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा और आरोप लगाए जाएंगे। FBI के एजेंट और पुलिस अधिकारी कैलिफोर्निया में हमलावर के घर की तलाशी लेने भी पहुँच गए। संदिग्ध हमलावर की पहचान 31 वर्षीय कोच थामी एलेन के तौर पर की गई है।