उत्तर प्रदेश की विधायक के खाते से 1.55 लाख रुपये पार

उत्तर प्रदेश की विधायक के खाते से 1.55 लाख रुपये पार

UPI Fraud With UP MLA: उत्तर प्रदेश में चायल सीट से विधायक पूजा पाल के धूमनगंज स्थित बैंक खाते से फोन-पे और UPI के जरिये करीब 1.55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच खाते से कई बार रकम निकाली गई। 14 सितंबर को जानकारी होने पर बैंक विवरण की जांच कराई गई, जिसमें लेनदेन का पता चला।

विधायक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके खाते से उनकी अनुमति के बिना अलग-अलग समय पर धनराशि निकाली गई। उन्होंने अपने आईफोन में मौजूद व्यक्तिगत और महत्वपूर्ण डाटा के अनधिकृत इस्तेमाल या लीक होने की आशंका भी जताई है।

मामले में धूमनगंज पुलिस ने FIR  दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मोबाइल फोन, फोन-पे, यूपीआई और बैंक खाते से जुड़े लेनदेन की पड़ताल कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रकम किस माध्यम से और किसके खाते में पहुंची। पुलिस डिजिटल गतिविधियों और संदिग्ध लेनदेन की भी जानकारी जुटा रही है।