- यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय के बाद जारी हुआ आदेश
- निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स अधिनियम के तहत लागू होगा अवकाश
- पहले घोषित अवकाश सूची के अन्य प्रावधान रहेंगे यथावत
|
UP Public Holiday Mahanavami 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय के बाद शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।
शासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2026 के लिए पहले घोषित अवकाशों की सूची में संशोधन करते हुए यह छुट्टी घोषित की गई है। अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स अधिनियम, 1881 के तहत लागू होगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में जारी अवकाश सूची के अन्य प्रावधान यथावत रहेंगे। शासन ने आदेश की प्रतियां संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी हैं। इस निर्णय से प्रदेश के लोगों को महानवमी का पर्व मनाने के लिए सार्वजनिक अवकाश मिलेगा।