Iran America Ceasefire: ईरान युद्ध के चालीसवें दिन 15 दिन का सीजफायर

Authored By: News Corridors Desk | 08 Apr 2026, 05:51 PM
news-banner

चालीस दिन के हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान के ख़िलाफ़ छेड़े अपने युद्ध में 15 दिन के युद्ध (War) विराम की घोषणा की है। इसके साथ ही होर्मुज जल डमरूमध्य आवाजाही के लिए दो हफ्ते के लिए खुल गया है। जो जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हवाले से सामने आई है उसके मुताबिक़ चीन ने ईरान को बातचीत के लिए राजी किया। दूसरी तरफ़ ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका ने जंग रोकने की आग्रह किया। इसे ईरान ने अपनी जीत बताई है। सीजफायर की बात सामने आने के बाद ईरान की राजधानी तेहरान की सड़कों पर जश्न का माहौल दिखाई दिया। 
हालांकि इससे सिर्फ एक दिन पहले ट्रम्प ने ईरान को धमकी दी थी कि वो ईरानी सभ्यता को खत्म कर देंगे। लेकिन ट्रम्प के अगले क़दम से पहले ही दुनिया के लिए राहत भरी ख़बर सामने आई हैं 

युद्धविराम पर इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय का भी बयान सामने आया है जिसमें कहा गचा है कि इज़राइल, राष्ट्रपति ट्रंप के उस निर्णय का समर्थन करता है जिसमें ईरान के खिलाफ हमलों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है, बशर्ते कि ईरान तुरंत जलडमरूमध्य को खोले और अमेरिका, इज़राइल तथा क्षेत्र के अन्य देशों पर सभी हमले बंद करे। बयान में यह भी कहा गया है कि इज़राइल, अमेरिका के उस प्रयास का भी समर्थन करता है जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ईरान अब अमेरिका, इज़राइल, ईरान के अरब पड़ोसी देशों और दुनिया के लिए परमाणु, मिसाइल और आतंकवादी खतरा न रहे। अमेरिका ने इज़राइल को बताया है कि वह इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो अमेरिका, इज़राइल और इज़राइल के क्षेत्रीय सहयोगियों द्वारा साझा किए जाते हैं, और आने वाली वार्ताओं में इस दिशा में काम किया जाएगा।