चेनाब ब्रिज पर वंदे भारत किया रफ्तार का कमाल

चेनाब ब्रिज पर वंदे भारत किया रफ्तार का कमाल

Vande Bharat Speed on Chenab Bridge: जम्मू-कश्मीर में रेलवे कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भारतीय रेल ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वंदे भारत एक्सप्रेस ने पहली बार चेनाब ब्रिज पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफलतापूर्वक दौड़ लगाई। यह परीक्षण 2 अक्टूबर 2026 को किया गया। रेलवे मंत्रालय ने सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद इसकी पुष्टि की और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया पोस्ट कर खुशी जताई।

यह परीक्षण जम्मू-श्रीनगर रेल मार्ग के 111 किलोमीटर लंबे कटरा-बनिहाल सेक्शन पर किया गया। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 26401/26404 ने 359 मीटर ऊंचे चेनाब ब्रिज को पार किया। इसके अलावा ट्रेन ने भारत के पहले केबल-स्टेड रेलवे पुल अंजी ब्रिज को भी पार किया।

कटरा-बनिहाल सेक्शन पर बढ़ी रफ्तार

कटरा-बनिहाल रेलखंड पर गति सीमा को बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा किया गया है। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में सुरंगों और पुलों के कारण ट्रेन संचालन तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण है। गति बढ़ने से इस मार्ग पर यात्रा का समय कम होने और यात्रियों को बेहतर सफर अनुभव मिलने की उम्मीद है।

चेनाब और अंजी ब्रिज बने उपलब्धि की पहचान

वंदे भारत का चेनाब ब्रिज से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरना जम्मू-कश्मीर में रेल परियोजना की तकनीकी क्षमता को दर्शाता है। वहीं अंजी ब्रिज देश का पहला केबल-स्टेड रेलवे पुल है। दोनों पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

सालभर कश्मीर से रेल कनेक्टिविटी का लक्ष्य

USBRL परियोजना का उद्देश्य कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से सालभर रेल नेटवर्क के जरिए जोड़ना है। अधिकारियों के अनुसार, इस मार्ग पर तेज गति से वंदे भारत का संचालन जम्मू-कश्मीर में संपर्क और परिवहन सुविधाओं को और मजबूत करेगा। रेल मंत्रालय ने इस उपलब्धि को भारतीय इंजीनियरिंग और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया है।