दिल्ली एयरपोर्ट पर दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की दो उड़ानों में 24 घंटे से ज्यादा की देरी के बाद नाराज यात्रियों ने धरना दिया और ‘स्पाइसजेट चोर है’ के नारे लगाए।
सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच मक्का में खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हूती गुट ने सऊदी अरब पर पिछले 24 घंटे में 54 हवाई हमले करने का आरोप लगाया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘विमर्श 2026’ में कहा कि भविष्य के युद्ध में तकनीकी बढ़त ही रणनीतिक बढ़त तय करेगी। उन्होंने एआई और ड्रोन जैसी उभरती तकनीकों पर जोर दिया।
पोकरण नगरपालिका चुनाव के नतीजों के बाद सभापति की कुर्सी का फैसला अभी बाकी है। कांग्रेस के 12, बीजेपी के 11 और निर्दलीयों के 2 पार्षद जीते हैं। अब दोनों दलों की नजर निर्दलीयों पर है।
UPI लेन-देन पर संभावित MDR को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुल्क व्यवस्था और इसके संभावित असर पर सवाल उठाए।
भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले आगामी टी-20 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट की जांच के लिए बेंगलुरु में स्कैन कराया जाएगा।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने CEO चयन को लेकर मीडिया में सामने आई कुछ सूचनाओं पर सफाई दी है। न्यास के अनुसार 5,585 आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद 16 प्रत्याशियों को अंतिम साक्षात्कार के लिए चुना गया था।
वित्त मंत्रालय ने 2000 रुपये तक के UPI लेनदेन और RuPay डेबिट कार्ड से होने वाले भुगतान पर शुल्क नहीं लेने की व्यवस्था स्पष्ट की है। इससे छोटे लेनदेन करने वालों को राहत मिलेगी।
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर शिवानी चौहान उर्फ सिया की बाइक को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने धारा 109 BNS जोड़ी है। आरोपी कल्याण बैंसला को दौसा से हिरासत में लिया गया है।
राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता का आभार जताया। उन्होंने जनादेश को सुशासन और विकास की नीतियों के समर्थन का प्रमाण बताया।
More News
We may use cookies or any other tracking technologies when you visit our website, including any other media form, mobile website, or mobile application related or connected to help customize the Site and improve your experience.
learn more