नई दिल्ली में BRICS सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत से पहले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया।
नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर पाकिस्तान में भी चर्चा है। पाकिस्तानी एक्सपर्ट शकील चौधरी ने भारत-चीन संबंधों का उदाहरण देते हुए पाकिस्तान को भारत से रिश्ते सुधारने की सलाह दी।
लाल सागर में हूतियों की बढ़ती ताकत के बीच सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप से दो बार फोन पर बात की और अमेरिकी स्ट्राइक की मांग की। ट्रंप ने हमले से इनकार कर दिया।
9/11 के भयानक हमलों के 25 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर पीड़ितों को याद करते हुए आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता और साझा रणनीति की जरूरत पर जोर दिया गया।
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह को दिल्ली के बजाय गुजरात के एकता नगर में आयोजित करने के फैसले पर विवाद शुरू हो गया है। राज ठाकरे ने मुंबई की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं।
आगामी हिंदी फिल्म The VVAAN का भक्ति गीत ‘छठी मईया’ रिलीज हो गया है। निर्माताओं के अनुसार, मुख्यधारा के हिंदी सिनेमा में पहली बार छठ पूजा की परंपराओं और आस्था को केंद्र में रखकर गीत प्रस्तुत किया गया है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराकर महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई। शेफाली वर्मा ने 7 चौके-3 छक्के लगाए, दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए।
IMF ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में भारत की वास्तविक GDP वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रहने को अपनी पूर्व उम्मीद और बाजार अनुमान से बेहतर बताया है।
भारत की 2026 की अध्यक्षता में 18वां BRICS सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा। सम्मेलन में पुतिन, शी जिनपिंग समेत सदस्य देशों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
बसपा ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर बहुजन हितों को लेकर प्रतीकात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने नीले रंग के इस्तेमाल को लेकर भी निशाना साधा।
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की जमीन की बिक्री से जुड़े मामले में विजिलेंस ने आजम खान समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच में समिति को 2.08 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान की पुष्टि हुई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फॉलोअर्स के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के मुख्यमंत्रियों में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। उनके X अकाउंट पर 32.7M से अधिक फॉलोअर्स हैं।
More News
We may use cookies or any other tracking technologies when you visit our website, including any other media form, mobile website, or mobile application related or connected to help customize the Site and improve your experience.
learn more