The Vvaan Movie: हिंदी सिनेमा में पहली बार छठ की आस्था को समर्पित गीत

The Vvaan Movie: हिंदी सिनेमा में पहली बार छठ की आस्था को समर्पित गीत

The Vvaan Movie: ‘द वन’ का ‘छठी मईया’ रिलीज, 25 सितंबर को आएगी फिल्म आगामी हिंदी फिल्म द वन The VVAAN का भक्ति गीत ‘छठी मईया’ रिलीज कर दिया गया है। फिल्म निर्माताओं के अनुसार, मुख्यधारा के हिंदी सिनेमा में पहली बार छठ पूजा की परंपराओं और आस्था को केंद्र में रखकर इस तरह का गीत प्रस्तुत किया गया है। 

यह गीत बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में व्यापक रूप से मनाए जाने वाले छठ पर्व को समर्पित है। गीत को विशाल मिश्रा ने गाया, संगीतबद्ध और अरेंज किया है, जबकि इसके बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं। 

छठ की परंपरा को हिंदी सिनेमा तक पहुंचाने की कोशिश

गीतकार विशाल मिश्रा ने सोशल मीडिया मंच X पर कहा कि उनके लिए बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड की आस्था तथा छठ की पवित्र परंपरा को हिंदी सिनेमा तक पहुंचाने का प्रयास करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की खुशबू को दुनिया भर तक पहुंचने की कामना भी व्यक्त की।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया नजर आएंगे

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे। तमन्ना ने छठ पूजा की परंपराओं को बेहतर ढंग से समझने के लिए बिहार और पटना में इसके रीति-रिवाजों का अध्ययन किया। लोककथा, फैंटेसी और थ्रिलर पर आधारित यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘छठी मईया’ गीत ज़ी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।