1980s AI Photo Trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक के लुक का एक नया AI ट्रेंड वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर लोग AI की मदद से अपनी तस्वीरों को 80s के अंदाज में बदलकर शेयर कर रहे हैं। इस ट्रेंड में सेलिब्रिटीज भी शामिल हो गए हैं। कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्वेता तिवारी, परिणीति चोपड़ा और सोनम बाजवा ने अलग-अलग अंदाज में AI से बने 80s लुक शेयर किए हैं।
इतना ही नहीं, कई नेताओं ने भी इस ट्रेंड को फॉलो किया है। इनमें शशि थरूर, हिमंत बिस्व शर्मा, पीयूष गोयल और किरेन रिजिजू के नाम शामिल हैं। इन नेताओं ने भी अपना 80 के दशक का लुक क्रिएट कर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का विंटेज अंदाज
कियारा आडवाणी ने अपने पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 80s ट्रेंड को फॉलो किया है। उन्होंने दोनों की विंटेज अंदाज वाली तस्वीर शेयर की है।
तस्वीर में कियारा पिंक आउटफिट में नजर आ रही हैं, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डेनिम पहनी हुई है। दोनों का 80s लुक विंटेज अंदाज में दिखाई दे रहा है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की तस्वीरें भी वायरल
परिणीति चोपड़ा ने भी अपने पति राघव चड्ढा के साथ 80s ट्रेंड को फॉलो किया है। उन्होंने राघव के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
एक तस्वीर में दोनों साथ में कॉटन कैंडी खाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में परिणीति किताब पढ़ती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में दोनों वीडियो गेम खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सोनम बाजवा ने भी शेयर की AI से बनी तस्वीर
पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा भी इस AI ट्रेंड का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर AI से बनी तस्वीर शेयर की है।
हालांकि, यह तस्वीर सोनम बाजवा ने खुद नहीं बनाई थी। उनके नाम से बने एक फैनपेज पर यह तस्वीर शेयर की गई थी, जिसे सोनम ने अपने पेज पर भी साझा किया। तस्वीर में सोनम पिंक और ब्लैक आउटफिट के साथ ओपन हेयर स्टाइल में नजर आ रही हैं।