अमुपम खेर की इस रील ने तो कमाल कर दिया

अमुपम खेर की इस रील ने तो कमाल कर दिया
  • जेन जी से इंस्पायर होकर बनाई रील
  • ‘मेरे महबूब’ ने क़यामत ढा दिया
  • मिला 300 मिलियन से ज़्यादा का व्यू
  • ट्रोलरों को दी आनंद लेने की सलाह

अभिनेता अनुपम खेर ने जंतर मंतर आंदोलन के दौरान जेन जी के एक लड़के की बनाई रील को दोहराकर 300 मिलियन से ज़्यादा का व्यू हासिल कर लिया।

किशोर कुमार के क्लासिकल गाने ‘मेरे महबूब क़यामत होगी’ के रीमिक्स गाने पर दिल्ली में जुलाई महीने के छात्र आंदोलन के दौरान अपने दोस्तों के साथ रील बनाकर अभिनव बिष्ट रातोंरात फ़ेमस हो गया था।

अपुपम खेर ने प्रवीण डबास, रणवीर शौरी , बोमन इरानी के साथ ‘मिस्टर एक्स इन बाम्बे’ के गाने ‘मेरे महबूब’ गाने के माडर्न वर्जन पर उसी अंदाज़ में रील रीक्रिएट करने की कोशिश की जैसा कि अभिनव और उसके दोस्तों ने किया था। उन्होंने इसमें कहा कि खोसला और खुराना कभी सिंक में नहीं रहे। यहां भी नहीं। जय हो।

बुजुर्ग के गेट-अप मे दिखाई दे रहे अनुपम खेर और इनकी टीम इस रील को बनाने में कई टेक लेती है। और फिर फ़ाइनल टेक सामने आता है।

अनुपम खेर की इस रील पर पंकज पचौरी ने जब नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड्स, फ़िल्म फ़ेयर सम्मान और पद्म अवॉर्ड्स का ज़िक्र करके इसे चर्चा में बने रहने की बेताबी बताया तो अभिनेता ने उनको जवाब में लिखा, ‘मुझे खुशी है कि आप मेरी उपलब्धियों पर नज़र रख रहे हैं!’ आलोचना पर रिलैक्स रहने की सलाह देते हुए अनुपम ने साफ़ किया कि जिन्दगी में आनंद लेना चाहिए।

अभिनेत्री स्वरूप संपत ने कहा कि अनुपम खेर एक बेहतरीन एक्टर हैं और इतने कॉन्फिडेंट हैं कि हंस-खेल सकते हैं और रील भी बना सकते हैं।कुछ लोग अवॉर्ड्स जमा करते हैं - तो कुछ लोग कड़वाहट।