दिल्ली। बढ़ती आर्थिक जरूरतों और बुढ़ापे की चिंता हर किसी को सताती है। ऐसे में पेंशन स्कीम आम आदमी के बड़े काम की चीज़ है।लोगों की ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार सामाजिक सुरक्षा के लिए अटल पेंशन योजना APY चलाती है।
इस योजना ने 21 अप्रैल 2026 को एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया जब नौ करोड़ लोग इसके सदस्य बन गये। ये लोग इस योजना के तहत अपना अंश जमा करते हैं।सरकार की यह योजना पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा प्रशासित है।
वित्तवर्ष 2025–26 के दौरान सकल नामांकन 1.35 करोड़ अभिदाताओं से अधिक हो गया है, जो कि योजना की शुरुआत से अब तक किसी एक वित्त वर्ष में दर्ज किया गया सर्वाधिक नामांकन है ।
सभी भारतीयों के लिए देने के उद्देश्य से 9 मई, 2015 को अटल पेंशन योजना की शुरुआत की गई थी। यह स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है, जो विशेष रूप से गरीब, वंचित तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों पर केंद्रित है।
अटल पेंशन योजना के लाभ:
1-60 वर्ष की आयु के पश्चात ₹1,000 से ₹5,000 तक की गारंटीकृत मासिक पेंशन सुनिश्चित की जाती है
2-अभिदाता की मृत्यु के बाद उसके पति या पत्नी को समान पेंशन राशि मिलना जारी रहती है
३-दोनों के निधन के बाद 60 वर्ष की आयु तक संचित कोष नामित व्यक्ति को लौटा दिया जाता है।