दूसरी बार पैरेंट्स बनना चाहते हैं रणबीर और आलिया? कपल ने तो नाम भी सोच रखा है

Authored By: News Corridors Desk | 21 Mar 2025, 04:47 PM
news-banner

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट  2022 में शादी की थी और उसी साल अपनी बेटी राहा का वेलकम किया था। अब दोनों के दूसरे बेबी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आलिया भट्ट ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कुछ ऐसी बातें कहीं कि लोग अब दूसरे बेबी की प्लानिंग को लेकर बातें करने लगे हैं। रणबीर ने राहा को डेडीकेट एक टैटू भी अपने कॉलरबोन पर बनवाया है। हाल ही में एक्टर ने हिंट दिया कि वे अब दूसरा बच्चे के लिए नया टैटू बनवाएंगे। 

रणबीर ने दिया दूसरे बच्चे की प्लानिंग का हिंट

SEI7x6R.png

एक बातचीत के दौरान रणबीर ने अपने बारे में सबसे ज़्यादा गूगल किए जाने वाले सवालों के जवाब दिए। उनसे पूछा गया था कि क्या वह जल्द ही एक नया टैटू बनवाएं? इस पर रणबीर ने कहा कि "उम्मीद है कि जल्द ही बनवाऊंगा। 8वां या कुछ और, मुझे नहीं पता, शायद मेरे बच्चों के नाम, मुझे नहीं पता।" रणबीर का ये बयान  खूब वायरल हो रहा है और कयास लगाया जा रहा है कि एक्टर ने दूसरे बच्चे की चाहत का हिंट दिया है।  

आलिया ने भी दूसरे बच्चे को लेकर की थी बात

Sl18zcl.png

हाल ही में आलिया भट्ट ने भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने दूसरे बच्चे का नाम पहले ही तय कर लिया है। दरअसल,आलिया भट्ट जय शेट्टी के पॉडकास्ट में नजर आईं थी। उस दौरान उन्होंने बताया कि राहा कपूर के जन्म से पहले ही लड़के और लड़की दोनों का नाम सोच लिया था। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने उन्हें बेटी के लिए राहा नाम सुझाया था और ये उन्हें एक बार में ही पसंद भी आ गया था। आलिया ने आगे बताया कि- "यह तब की बात है जब रणबीर और मैं दोनों अपने परिवार वालों से लड़कों और लड़कियों दोनों के नाम सजेस्ट करने के लिए कह रहे थे। जिसमें कई लड़कों और कई लड़कियों के नाम मिले थे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अगर उनका दूसरा बच्चा लड़का होता है तो उनके पास एक बॉय का नाम सेव है। आलिया ने कहा मैं अभी इसका खुलासा नहीं करने जा रही हूं। अगर कभी लड़का हुआ तो हमारे पास लड़के का नाम भी  तैयार है।" 

लोग लगा रहे अटकलें

7Gc7Ure.png

लड़के के नाम को छिपाने की वजह से ही लोग कयास लगा रहे हैं कि अब आलिया को बेटे का इंतजार है और वो एक कंप्लीट फैमिली चाहती हैं। यही कारण है कि वो नाम अभी रिवील नहीं कर रही हैं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर रणबीर कपूर नितिश तिवारी की रामायण में बिजी हैं। इसके अलावा आलिया और रणबीर संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में दिखाई देगें। इसके साथ ही आलिया वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा में शरवरी वाघ के साथ दिखेंगी।