‘कन्वर्ट’ होंगी कंगना रणौत

‘कन्वर्ट’ होंगी कंगना रणौत

कंगना रणौत का नया  वीडियो

विचारधारा को लेकर की टिप्पणी

मुस्लिम संपर्क में आने से बदलने पर सवाल

कहा, पहले मै मॉडरेट हिन्दू थी, अब नहीं

कंगना रणौत का नया वीडियो

विचारधारा को लेकर टिप्पणी

मुस्लिम संपर्क में बदल जाती है महिलाओं की सोच

कहा, पहले मैं मॉडरेट हिन्दू थी, अब नहीं

बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत ने एक नया वीडियो जारी कर कहा है कि वह ‘कन्वर्ट ’ होना चाहती हैं और उनके इस क़दम से किसी को क्यों परेशानी होनी चाहिए।

कंगना रणौत ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि वह पहले ‘मॉडरेटर हिन्दू’ थीं लेकिन अब वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्री की विचारधारा अपनाना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई हिन्दू महिलाएं हैं जिसका पालिटिक्स को लेकर कोई विचारधारा नहीं है। उन्होंने कहा,’ यूथ में ऐसा होता है जब वो न्यूट्रल रहते हैं लेकिन जैसे ही चाहे आप संबंध कह लीजिए, शादी कह लीजिए, दोस्ती कह लीजिए, इस्लामिस्ट के संपर्क में आते हैं, वैसे ही उनकी सोच इतनी डिफाइन्ड हो जाती है, इतने कट्टरपंथी, लेफ्टिस्ट वो बन जाते हैं । संविधान ये आजादी देता है कि आप जो चाहें रिलीज़न या आइडियोलॉजी एडाप्ट कर सकते हैं। ‘

हाल में प्रदर्शनकारी जेन-जी को को उनकी भाषा को लेकर ‘गटर जेनेरेशन’ कह विवाद खड़ा करने वाली कंगना ने कहा, ‘ हां, मैं एक मॉडरेट हिन्दू थी। आज इसी वक्त मुझे तंज किया जाता है कि तुम कब से संघी बन गई। मुझे संघी बनना है। मुझे बीजेपी, आरएसएस की आइडियोलॉजी जैसे एक अवेकन्ड हिन्दू बनना है। मुझे कन्वर्ट होना है।’

उन्होंने कहा कि समाज में एक तरह का ‘दोगलापन’ है क्योंकि जब हिन्दू बेटियों की बात आती है तो जो समाज के ठेकेदार हैं वो परीक्षा लेने लगते हैं कहते हैं की तुम तो ये करती थी, वो करती थी।

उन्होंने कहा,’मुझे एक डिफाइन्ड और अवेकन्ड हिन्दू बनना है। मेरे लिए वो रास्ता क्यों बंद है। ये दोगली सोच और दोगले विचार नहीं चलेंगे। ‘