LPG Cylinder: कॉमर्शियल हुआ महंगा, आपकी रसोई गैस भी महंगी होगी?

Date: 2026-05-01
news-banner

दिल्ली। अमेरिका-ईरान युद्ध का सबसे ज्यादा असर भारत में पेट्रोलियम पदार्थों और एलपीजी पर पड़ा है। सप्लाई में बाधा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में अस्थिरता का सीधा असर दिखाई दे रहा है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत Commercial Cylinder Price और बिना सब्सिडी वाले 5Kg वाले छोटे LPG सिलेंडरों की कीमत बढ़ गई है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शुक्रवार को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडरों और 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG सिलेंडरों की कीमतों में 993 रुपये और 261 रुपये की बृद्धि की गई। 

घरेलू  LPG सिलेंडर जस का तस

हमारे आपके घरों की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में फ़िलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन विपक्षी दल आशंका जता रहे हैं कि इनकी कीमतों में भी जल्द बढ़ोतरी हो सकती है। इस आशय के पोस्ट काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर किए हैं।

राहुल गांधी का बयान

काँग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘कह दिया था - चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी।

आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा। एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनावी बिल है।

फरवरी से अब तक: ₹1,380 की बढ़ोतरी - सिर्फ़ 3 महीनों में 81% का इज़ाफ़ा।

चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई - हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा। और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा।पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीज़ल पर।’

घरेलू सप्लाई सामान्य

पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बृहस्पतिवार को ब्रीफिंग में देश में LPG सप्लाई को लेकर कहा था कि घरेलू LPG सप्लाई 100% सुनिश्चित की गई है। बुकिंग अवधि को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के प्रयास भी किए गए हैं। किसी भी LPG डिस्ट्रीब्यूटर को गैस की कमी नहीं है और ऑनलाइन बुकिंग लगभग 98% तक बढ़ गई है।

उन्होंने कमर्शियल LPG सप्लाई को लेकर कहा कि यह लगभग 70% तक बहाल हो चुकी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के कार्यकारी निदेशकों की तीन सदस्यीय समिति, राज्य सरकारों के समन्वय से, कमर्शियल LPG की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है।

 कामर्शियल सिलेंडर की चार महानगरों में कीमत

शहर कीमत
दिल्ली 3,071.50 रुपये
मुंबई 3,024 रुपये
कोलकाता 3,202 रुपये
चेन्नई 3,237 रुपये

घरेलू सिलेंडर की विभिन्न शहरों में कीमत

शहर

14.2 kg घरेलू सिलेंडर की कीमत (रुपये में)

दिल्ली

913.0

मुंबई

912.5

कोलकाता

939.0

चेन्नई

928.5

बेंगलुरु

915.5

हैदराबाद

905.0

अहमदाबाद

920.0

भोपाल

918.5

चंडीगढ़

922.5

वाराणसी

976.5

 

Leave Your Comments