इटली की लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद रहने का गौरव हासिल किया
|
Modi to Meloni: इटली के प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने के लिए जार्जिया मेलोनी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा, ‘इटली के युद्ध-बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई।’
मोदी ने X पर अपनी भावनाएं पोस्ट करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है।उन्होंने कहा कि भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में उनकी दोस्ती की अहम भूमिका रही है और ‘मैं हमारे देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए हमारे करीबी सहयोग को जारी रखने की उम्मीद करता हूं।’
मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी की बधाई धन्यवाद देते हुए कहा कि आज इटली और भारत के बीच संबंध पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत हैं ।
इटली की प्रधानमंत्री ने याद करते हुए कहा, ‘हमारी पिछली मुलाक़ात के दौरान शुरू की गई 'स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' (इस रिश्ते की अहमियत को मानती है। साथ ही, यह हमारे देशों की विशेषज्ञता को मिलाकर विकास के नए मौके बनाने और सहयोग की बेहतरीन संभावनाओं का लाभ उठाने की हमारी साझा इच्छा को भी दर्शाती है।’
मेलोनी ने उम्मीद जताते हुए कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि इटली और भारत मिलकर हमारे महाद्वीपों के बीच संबंधों को और मज़बूत करेंगे और 'इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर' को विकसित करने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।’