Tamil Nadu Election Result : तमिलनाडु में जारी चुनावी रुझानों के बीच बड़ा राजनीतिक बदलाव नजर आ रहा है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) शानदार प्रदर्शन करते हुए 106 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और सरकार गठन की दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है।
राज्य में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है। वहीं द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) करीब 50 सीटों पर और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) 74 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
हालांकि, ये आंकड़े फिलहाल रुझानों पर आधारित हैं और अंतिम नतीजों में बदलाव संभव है।