परशुराम जयंती पर काशी में हुआ बटुकों का उपनयन संस्कार

Date: 2026-04-19
news-banner

वाराणसी। वैशाख शुक्ल अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के मौके पर विश्वनाथ नगरी में सौ से अधिक बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया।

सरयू पारीण ब्राह्मण परिषद की ओर से गोयनका संस्कृत महाविद्यालय अस्सी वाराणसी के सभागार एवं सिद्धेश्वर महादेव के प्रांगण में विभिन्न प्रांतों और  वाराणसी सहित प्रदेश के  विभिन्न जिलों से  आए 100 से अधिक बटुको का यज्ञोपवीत संस्कार कराकर उन्हें द्विजत्व प्रदान किया गया।

काशी के मूर्धन्य वैदिक एवं कर्मकांडी विद्वान ने पंचांग पूजन से  कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पं पारस नाथ पांडेय के मुख्य आचार्यत्व में 15 विद्वानो ने उपनयन संस्कार संपन्न कराया ।

बटुकों को गायत्री दीक्षा प्रदान करने के उपरांत समावर्तन संस्कार में परिषद अध्यक्ष पं पारस नाथ उपाध्याय ने बटुको को द्विजत्व धर्म पालन करने का संदेश दिया तथा उनके सुखद जीवन की कामना की ।

इस अवसर पर संरक्षक सतीश चंद्र मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत, सम्मान किया तथा बटुकों  से अपनी सनातन परंपराओं से जुड़े रहने  का आह्वान किया गया।

Leave Your Comments