विहार में सम्राट चौधरी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। इसमें 32 मंत्री शामिल किए गए। मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।
बिहार में नए मंत्रियों के शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ बीजेपी और एनडीए के कई नेता शामिल हुए।
बिहार में 14 अप्रैल को नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी BJP की सरकार बनी थी।
मंत्रियो के विभागों का बंठवारा देर शाम कर दिया गया जिसके तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, कैबिनेट सचिवालय, सतर्कता विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग जैसे विभागों के साथ वे सभी विभाग रखे हैं जिनका आवंटन अभी तक किसी को नहीं हुआ है।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग मिले हैं।
उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त विभाग मिला है।
विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग और निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग मिला है।
पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिली है। पहले यह विभाग बीजेपी के खाते रहता था लेकिन अब यह जेडीयू के खाते में चला गया है।
पूरी सूची यहां देखिए-
