चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह किए गए शामिल
जम्मू-कश्मीर से टेस्ट टीम में जगह पाने वाले पहले प्लेयर
रणजी और इंडिया ए में बढ़िया प्रदर्शन का मिला पुरस्कार
केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने बधाई दी
|
जम्मू-कश्मीर का कोई खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ़ से पहली बार टेस्ट मैच खेल सकता है। इस खिलाड़ी को चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया है। इस खिलाड़ी का नाम है आकिब नबी।
श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है जिसके साथ ही वह यह मुक़ाम पाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सोशल मीडिया पर बधाई पोस्ट की
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में चुने जाने पर #जम्मू-कश्मीर के युवा क्रिकेटर औकिब नबी को बहुत-बहुत बधाई।
खेल के प्रति आपकी लगन, दृढ़ता और जुनून की वजह से ही आपको यह गौरवपूर्ण पल मिला है।
जब आप राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनेंगे और देश का मान बढ़ाएंगे, तो हम आपके लिए बड़ी सफलता की कामना करते हैं।
बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे। बेंगलुरु स्थित बीसीसीआइ के सेंटर आफ एक्सीलेंस में इलाज के बाद भी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं।
दूसरी तरफ, आकिब नबी को घरेलू क्रिकेट और हाल ही में इंडिया ए के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला है।आकिब ने पिछले दो सीज़न में लगातार विकेट चटकाकर और अपनी टीम को मैच जिताकर भारतीय टीम में यह जगह बनाई है।