‘नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा

Authored By: News Corridors Desk | 09 Apr 2026, 05:57 PM
news-banner

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल  मनोज सिन्हा ने गुरुवार को ‘नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान’ के अंतर्गत आगामी 100 दिवसीय गहन अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। मादक पदार्थों के दुरुपयोग को समाप्त करने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस अभियान में कई प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपराज्यपाल 11 अप्रैल, 2026 को जम्मू के एमए स्टेडियम से एक विशाल पद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसके बाद मई के पहले सप्ताह में श्रीनगर में भी इसी तरह का एक बड़ा कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।


उपराज्यपाल ने जागरूकता और व्यापक पहुंच बढ़ाने के लिए छात्रों, युवाओं, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स, स्वयंसेवकों, नागरिक समाज संगठनों, राजनीतिक दलों, जन प्रतिनिधियों और आम जनता की व्यापक भागीदारी पर जोर दिया। उपराज्यपाल ने नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए निरंतर और गहन अभियान चलाने का निर्देश दिया। उपराज्यपाल ने कहा कि निर्दोषों को न छुओ और दोषियों को न बख्शो’ हमारी नीति है। “हमें नशाखोरी के असली पीड़ितों की पहचान करनी चाहिए और उनके पुनर्वास के लिए ठोस प्रयास करने चाहिए,”