सत्य निकेतन हादसे के बाद PG छात्रों की सुरक्षा पर चिंता, DDA तैयार करेगा एक्शन प्लान

सत्य निकेतन हादसे के बाद PG छात्रों की सुरक्षा पर चिंता, DDA तैयार करेगा एक्शन प्लान

Delhi PG Hostel Collapse: सत्य निकेतन हादसे के बाद असुरक्षित भवनों में चल रहे PG में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। छात्रों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की चुनौती के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) को PG तैयार करने के लिए उपयुक्त भूमि तलाशने और इस दिशा में एक्शन प्लान बनाने का निर्देश दिया है।

DDA अधिकारियों के साथ उपराज्यपाल की बैठक

उपराज्यपाल ने बुधवार को लोक निवास में DDA के उपाध्यक्ष सरवन कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान छात्रों के लिए सुरक्षित आवास और PG की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।

बैठक के बाद उपराज्यपाल ने एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि छात्रों को सुरक्षित, गरिमापूर्ण और उचित दर पर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

PG के लिए उपयुक्त भूमि तलाशेगा DDA

बैठक में DDA को PG तैयार करने के लिए उचित भूमि की पहचान करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही अधिकारियों से इस संबंध में एक एक्शन प्लान तैयार करने को कहा गया है।

इस योजना को विश्वविद्यालय के अधिकारियों को साथ लेकर लागू किया जाएगा, ताकि छात्रों के लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था की जा सके।

नए मास्टर प्लान में छात्रावास पर जोर

उपराज्यपाल ने शहर में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नए मास्टर प्लान के तहत काम शुरू करने का भी निर्देश दिया है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद असुरक्षित PG में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर उठे सवालों के बीच छात्रावास की सुविधा पर जोर देने के इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।