|
शी जिनपिंग के सम्मान में व्हाइट हाउस में हुआ राजकीय डिनर
डिनर में में जुटे 134 मेहमान, 27 कंपनी प्रमुख
27 CEO समेत टेक, उद्योग और वित्त जगत की हस्तियां शामिल
ट्रंप ने वार्ता को बताया बेहद उत्पादक, चीन यात्रा का निमंत्रण स्वीकार
व्यापारिक संघर्ष विराम दो महीने बढ़ाने पर बनी सहमति
|
Trump Xi Jinping State Dinne:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सम्मान में गुरुवार को व्हाइट हाउस में आयोजित राजकीय डिनर में 134 मेहमान शामिल हुए।
जारी अतिथि सूची के मुताबिक इनमें 27 कंपनियों के CEO, अमेरिकी प्रशासन एवं राजनीति से जुड़े प्रमुख नेता, चीन के 17 प्रतिनिधि, न्यायपालिका, मीडिया और कारोबारी जगत की हस्तियां शामिल थीं। डिनर में टेक और उद्योग जगत की मौजूदगी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
डिनर में शामिल 15 प्रमुख लोगों में राष्ट्रपति ट्रंप, शी जिनपिंग, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, पेंग लियुआन के अलावा उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट, हाउस स्पीकर माइक जॉनसन, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स, एनवीडिया के जेंसन हुआंग, एप्पल के टिम कुक, मेटा के मार्क जुकरबर्ग, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन, माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला और टेस्ला-स्पेसएक्स के एलन मस्क शामिल रहे। सूची में जेफ बेजोस, सुंदर पिचाई, सत्या नडेला, माइकल डेल, सैनजय मेहरोत्रा और अन्य प्रमुख कारोबारी भी शामिल थे।
डिनर से पहले ट्रंप और शी के बीच व्यापार और तकनीक समेत कई मुद्दों पर बंद कमरे में बातचीत हुई। अमेरिका और चीन ने व्यापारिक संघर्ष विराम को दो महीने बढ़ाकर जनवरी 10 तक जारी रखने पर सहमति बनाई।
ट्रंप ने बातचीत को “बहुत उत्पादक” बताया। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों में सहयोग और स्थिरता की जरूरत पर जोर दिया। ट्रंप ने चीन आने के शी के निमंत्रण को स्वीकार किया है। वार्ता में ताइवान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नियमों पर कोई बड़ा नया समझौता सामने नहीं आया, हालांकि दोनों पक्षों ने आपसी सम्मान और संवाद जारी रखने पर जोर दिया।
ट्रंप ने हाल में संयुक्त राष्ट्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को सरकारी दस्तावेजों में “सुपर इंटेलिजेंस” कहने की बात कही थी। उनका तर्क था कि ‘आर्टिफिशियल’ शब्द तकनीक को नकली जैसा दर्शाता है।