ब्रिटेन के प्रधान मंत्री का इस्तीफा

ब्रिटेन के प्रधान मंत्री का इस्तीफा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लेबर पार्टी पार्टी जब तक नए पीएम का चुनाव नहीं कर लेती, तब तक स्टारमर केयरटेकर पीएम बने रहेंगे।

10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर एक पब्लिक ब्रीफिंग में, स्टारमर ने कहा कि मैंने अपनी पार्टी के फैसले को अच्छे मन से स्वीकार कर लिया है।

स्टारमर ने कहा, 'जो भी फैसला लिया गया है, वह जिस देश से मैं प्यार करता हूं, उसे सबसे ऊपर रखने के बारे में था और वह लेबर पार्टी के नेता के तौर पर इस्तीफा दे रहे हैं।'

ब्रिटेन UK में 10 सालों में प्रधानमंत्री पद पर ये सातवां बदलाव है।

प्रधानमंत्री बनने से पहले स्टारमर ने साफ-सुथरी राजनीति का वादा किया था, लेकिन उनके दो साल के कार्यकाल में ही कई ऐसे विवाद खड़े हो गए । इनमें सबसे अहम मामला पीटर मैंडेलसन को अमेरिका में ब्रिटेन का राजदूत नियुक्त करने का था, जबकि मैंडेलसन का नाम जेफरी एपस्टीन के साथ जोड़ा जा रहा था। इस नियुक्ति ने राजनीति को साफ-सुथरा बनाने के स्टारमर के वादे को कमजोर कर दिया।

मंत्रियों के इस्तीफे, गिरती लोकप्रियता, पार्टी के भीतर असंतोष और जनता में प्रधानमंत्री के प्रति घटते विश्वास ने लेबर पार्टी में यह धारणा मजबूत कर दी कि नेतृत्व में बदलाव जरूरी है।