India-Nepal Train : अब ट्रेन से जुड़ेंगे राम और सीता की जन्मस्थली, जानें रूट

India-Nepal Train : अब ट्रेन से जुड़ेंगे राम और सीता की जन्मस्थली, जानें रूट
हाइलाइट्स
• अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम तक चलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन।
• 604 किलोमीटर के रूट पर गोरखपुर, बस्ती और सीतामढ़ी समेत कई ठहराव।
• जनकपुर से शनिवार और अयोध्या से सोमवार को होगी रवानगी।

भारत और नेपाल के बीच रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जी हां, नेपाल के जनकपुर धाम और भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या के बीच रेल यात्रा का नया विकल्प मिलने जा रहा है। भारतीय रेलवे ने जनकपुर धाम से अयोध्या कैंट तक नई साप्ताहिक ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है। करीब 604 किलोमीटर लंबे इस रेल रूट से भारत और नेपाल के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इस सेवा से दोनों धार्मिक स्थलों के बीच संपर्क मजबूत होने के साथ रामायण सर्किट पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

नई ट्रेन बिहार और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों और कस्बों से होकर गुजरेगी। इसके रास्ते में जयनगर, मधुबनी, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम जैसे स्टेशन शामिल हैं।

शनिवार और सोमवार को होगा ट्रेन का संचालन

रेलवे से मिली मंजूरी के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन दोनों दिशाओं में चलेगी। जनकपुर धाम से ट्रेन शनिवार को रवाना होगी। वहीं, अयोध्या कैंट से इसकी वापसी यात्रा सोमवार को होगी।

इससे नेपाल से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और भारत से जनकपुर धाम जाने वाले यात्रियों को एक नया रेल विकल्प मिलेगा। करीब 604 किलोमीटर का सफर तय करने वाली यह ट्रेन अपने शुरुआती और अंतिम स्टेशनों के अलावा रास्ते में निर्धारित ठहरावों पर भी रुकेगी।

ये होंगे ट्रेन के प्रमुख ठहराव

जनकपुर धाम से अयोध्या कैंट के बीच चलने वाली ट्रेन बिहार और उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से गुजरेगी। इसके प्रमुख ठहराव इस प्रकार हैं:

  • जयनगर

  • मधुबनी

  • शिशो

  • सीतामढ़ी

  • रक्सौल

  • नरकटियागंज

  • गोरखपुर

  • बस्ती

  • मनकापुर

  • अयोध्या धाम

इसके अलावा ट्रेन जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के शुरुआती और अंतिम स्टेशनों पर भी रुकेगी।

रामायण सर्किट पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

जनकपुर धाम को माता सीता की जन्मस्थली और अयोध्या को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि माना जाता है। ऐसे में दोनों स्थानों के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होने से धार्मिक यात्रियों के लिए सफर आसान होने की उम्मीद है।

इस ट्रेन से रामायण से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा को बढ़ावा मिल सकता है। इसके साथ ही रास्ते में आने वाले शहरों के होटल, स्थानीय दुकानदार, पर्यटन कारोबारियों और पारंपरिक कारीगरों को भी इसका लाभ मिलने की संभावना है।

बता दें कि ये कदम भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक संपर्क को मजबूत करने की दिशा में भी इस रेल सेवा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।