Handloom Day: नेता दिखे हैंडलूम फ़ैशन में सराबोर

Handloom Day: नेता दिखे हैंडलूम फ़ैशन में सराबोर

नेशनल हैंडलूम डे से एक दिन पहले की गई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का भरपूर असर नेताओं पर दिखाई दिया और वो हैंडलूम फ़ैशन के रंग में रंगे दिखे।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों से हैंडलूम के उत्पाद खरीदने की अपील की थी।

सांसद डॉक्टर काकोली दस्तीदार ने हैंडलूम डे पर प्रधानमंत्री को वे कोलकाता से लाए गए बंगाल के 'कांथा स्टिच' भेंट किया जिसकी उन्होंने तारीफ़ की।

शुक्रवार को कई नेतओं को हैंडलूम के परिधान में देखा गया। इन नेताओं ने वीडियो और तस्वीरें भी ख़ूब शेयर कीं।

कुछ नेताओं ने कैसे हैंडलूम डे मनाया यहां संक्षेप में पञ़िए।

निर्मला सीतारमन

आज मैंने असमिया 'मेखेला चादर' पहनी है, जो सबसे आरामदायक पारंपरिक परिधानों में से एक है। चाहे रेशम हो या सूती, हर हथकरघा उत्पाद उन परिवारों की कहानी कहता है जो हमारे लिए इन्हें बुनते हैं।

पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जयपुर में थे लेकिन उन्होने वहीं खादी-सिल्क से बनी जैकेट खरीदी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिधान नहीं, बल्कि हमारे बुनकरों के परिश्रम, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के संकल्प से जुड़ने का एक छोटा-सा प्रयास है। इतना ही नहीं उन्होंने BRICSI ndia 2026 ट्रेड और इंडस्ट्री मिनिस्टर्स की मीटिंग में आए मेहमानों को जयपुर की खूबसूरत हाथ से प्रिंट की गई सांगानेरी शॉल भेंट की।

कीरेन रिजिजु

मैंने गर्व के साथ स्थानीय डिजाइनरों द्वारा उपहार में दिया गया पारंपरिक 'न्यिशी' हथकरघा बाहरी परिधान पहना है।

विनोद तावड़े

तावड़े ने राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति को  महाराष्ट्र की  'पैठणी' भेंट की और उनके साथ अपनी तस्वीर शेयर की।

प्रहलाद जोशी

मैंने भुवनेश्वर में ओडिशा राज्य की सहकारी संस्था 'उत्कलिका' से हथकरघा उत्पाद खरीदकर इस विरासत को समर्थन देने का फैसला किया। इसके लिए मैंने UPI से भुगतान किया।

बांसुरी स्वराज

कच्छ की पारंपरिक आभला mirror work से सजी साड़ी पहनी दिखीं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिधान नहीं, बल्कि पीढ़ियों से संजोई गई हमारी कला, संस्कृति और स्वदेशी शिल्प परंपरा की पहचान है।

संबित पात्रा

संबित पात्रा ने साथी सांसद रवि किशन के साथ खड़े होकर खिंचवाई तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों नेता धोती कुर्ता में आकर्षक नज़र आ रहे हैं।

हर्ष वी सिंगला

राज्यसभा सदस्य सिंगला ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें कुछ महिला सांसद हांडलूम परिधान में हैं।