न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम घोषित, अय्यर कप्तान, इंडिया ए की जिम्मेदारी जुरैल संभालेंगे

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम घोषित, अय्यर कप्तान, इंडिया ए की जिम्मेदारी जुरैल संभालेंगे
हाइलाइट्स
• न्यूजीलैंड दौरे पर भारत खेलेगा पांच टी20 मुकाबले
• श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी
• ध्रुव जुरेल इंडिया ए की कमान संभालेंगे

India vs New Zealand T20I Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत और इंडिया ए की टीमों का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी, जबकि इंडिया ए टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन मल्टी-डे मुकाबलों में उतरेगी। वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा।

श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी

भारत की टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और कई युवा खिलाड़ियों को भी जगह मिली है।

भारत की 16 सदस्यीय टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव इसमें शामिल हैं।

22 अक्टूबर से शुरू होगी टी20 सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। दूसरा टी20 भी 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में होगा।
इसके बाद तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंगटन, चौथा टी20 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और सीरीज का पांचवां एवं अंतिम मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा।

इंडिया ए की कप्तानी ध्रुव जुरेल को

इंडिया ए टीम की कप्तानी ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका चयन फिटनेस के अधीन है।
इंडिया ए टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रवीचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, औकीब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और मुकेश कुमार शामिल हैं।

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन मल्टी-डे मैच

इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला मल्टी-डे मुकाबला 24 से 27 अक्टूबर तक लिंकन में खेला जाएगा। दूसरा मैच 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक क्राइस्टचर्च में होगा।
तीसरा और अंतिम मल्टी-डे मुकाबला 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में खेला जाएगा।
बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत सैकिया की ओर से 6 अक्टूबर 2026 को जारी मीडिया एडवाइजरी में यह जानकारी दी गई।