दिल्ली-NCR से लेकर राजस्थान तक झमाझम बारिश, कई राज्यों में अलर्ट जारी

Authored By: News Corridors Desk | 29 Jun 2025, 05:42 PM
news-banner

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पुष्टि की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 29 जून 2025 तक पूरे देश को कवर कर लिया है। आमतौर पर मानसून 8 जुलाई तक देशभर में फैलता है, लेकिन इस बार यह 9 दिन पहले ही पूरे भारत में सक्रिय हो गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के अनुसार, पूरे देश में बादल छाए हुए हैं और मानसून की स्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ इस समय फिरोजपुर, सोनीपत, अयोध्या, गया, पुरुलिया होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र तक फैला है। इस ट्रफ के चलते उत्तर-पश्चिम भारत समेत पूरे देश में मानसून की सक्रियता तेज़ हो गई है।

भारी बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

रेड अलर्ट:
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड में अगले दो दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी।

इन इलाकों में भूस्खलन, बाढ़ और सड़क अवरोध जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

ऑरेंज अलर्ट:
दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है।

29 जून से 2 जुलाई तक इन क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं (30-40 किमी/घंटा) का अलर्ट जारी।

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

लंबे इंतजार के बाद दिल्ली-NCR में आखिरकार मानसून की एंट्री हो गई।

29 जून से 2 जुलाई तक:

अधिकतम तापमान: 31-34°C (सामान्य से 4-6°C कम)

आसमान: बादलों से घिरा

29 जून–5 जुलाई तक राज्यवार मौसम का पूर्वानुमान

पूर्व और मध्य भारत:
झारखंड (29-30 जून), ओडिशा (29 जून): अत्यधिक भारी वर्षा (>20 सेमी/24 घंटे)

बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ: भारी से बहुत भारी वर्षा

 उत्तर-पश्चिम भारत:
हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 29 जून से 2 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश

अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी

 पश्चिम भारत:
कोकण, गोवा, महाराष्ट्र घाट क्षेत्र, गुजरात: 7 दिनों तक लगातार भारी बारिश

 पूर्वोत्तर भारत:
असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा: 2 से 5 जुलाई तक बहुत भारी बारिश

दक्षिण भारत:
केरल, कर्नाटक में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं; कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका