यदि कोई व्यक्ति अपने घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखता है तो वह कई तरह की समस्याओं से बचा रहता है। घर बनाने से लेकर उसे सजाने तक में वास्तु का ध्यान रखा जाता है। वास्तुशास्त्र की बात करें तो, घर का 'मुख्य द्वार' बहुत ही अहम होता है और ऐसा कहा जाता है कि, मुख्य द्वार में रखी गई कुछ चीजें आपके घर में सुख-समृद्धि के द्वार खोल सकती हैं।
घर के मुख्य द्वार पर करें छिड़काव
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के मुख्य द्वार में जल का छिड़काव करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि रोजाना सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद, नियमित रूप से घर के मुख्य द्वार पर तांबे के कलश में जल भर के छिड़काव करना चाहिए। इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है। इसके साथ ही घर मे कलेश कम होता है और नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर जाती है।
मुख्य द्वार पर रखें ये भरा पात्र
वास्तुशास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार पर यदि आप पानी से भरा बर्तन रखती हैं तो आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय घर के सदस्यों की नजर इस बर्तन पर पड़ती है और उन्हें जीवन में सफलता मिलती है। यह मेहमानों के स्वागत के लिए भी एक अच्छा तरीका हो सकता है। मुख्य द्वार पर इसे रखने से यह किसी भी बुरी शक्ति को मुख्य द्वार के भीतर आने से रोकता है। कहा जाता है कि, मुख्य द्वार पर जल से भरा कलश रखने से घर में सम्पन्नता आती है। मुख्य द्वार पर रखने वाले कलश का मुख चौड़ा और खुला होना चाहिए। साथ ही इसमें पर्याप्त पानी और फूलों की कुछ पंखुड़ियां डाल दे।
समुद्री नमक का उपाय
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के मुख्य द्वार पर पानी में हल्दी या नमक मिलाकर छिड़काव करना बहुत शुभ होता है। रोजाना सुबह उठकर स्नान आदि के बाद तांबे के कलश में जल भरकर उसमें 1 चुटकी हल्दी या नमक मिला लें। इसके बाद इस पानी से छिड़काव मुख्य द्वार के दोनों तरफ करें। बता दें कि नमक पानी का हफ्ते में एक बार, और हल्दी पानी का रोजाना छिड़काव करना चाहिए. मान्यता है कि नमक से नकारात्मकता दूर होती है। ऐसा करने से रोग, दोष आदि सबको दूर रखा जा सकता है।
दरवाजे की दिशा
वास्तु के अनुसार कई कारणों से आपके घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। घर में रखी हुई चीजें, खिड़कियों और दरवाजे की दिशा भी आपके घर पर और घर के लोगों पर अच्छा-बुरा प्रभाव डालती है। खासकर आपके घर के मुख्य दरवाजे की दिशा। पूर्व दिशा को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिशा में अगर आपके घर का दरवाजा है तो आपके जीवन पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दिशा में घर का दरवाजा होने से सूर्य के उगते ही प्रकाश आपके मुख्य दरवाजे पर पड़ता है जिससे घर से नकारात्मकता दूर होती है। इसके अलावा घर का मुख्य द्वार अगर उत्तर दिशा में हो तो इसे भी शुभ माना जाता है। यह देवताओं की दिशा मानी जाती है और इस दिशा में बना मुख्य दरवाजा आपके घर में सुख-समृद्धि लाने वाला माना जाता है। अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा दक्षिण दिशा में है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। यह दिशा वास्तु में यम की मानी गयी है। इसलिए गलती से भी इस दिशा में घर का मुख्य दरवाजा नहीं बनाना चाहिए।