मॉरीशस में प्रधानमंत्री मोदी का पूर्वांचली अंदाज विरोधियों की सारी रणनीति पर पानी फेर देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने लालू यादव की होली से पहले ही जोगीरा का रंग मॉरीशस में जमा दिया। वो मॉरीशस जिससे बिहार का गहरा नाता है, वो मॉरीशस कहते हैं जिसे बिहार से आए चंद मज़दूरों में बसाया-संवारा, वो मॉरीशस जिसमें बिहार की ख़ुशबू घुली है। लालू यादव हमेशा होली के अपने अंदाज से सुर्खियों में रहते हैं लेकिन इस बार तो रंग-ए-मोदी हावी हो रहा है।
पीएम मोदी के मॉरीशस दौरे से बिहार चुनाव का क्या है कनेक्शन?
हिन्द महासागर में बसे द्वीपीय देश मॉरिशस में प्रधानमंत्री मोदी के कदम पड़े तो उनका स्वागत ठेठ भारतीय अंदाज में हुआ। करीब 12 लाख की आबादी वाले देश मॉरिशस में प्रधानमंत्री मोदी 2 दिन रहे। 70 फीसदी भारतीय मूल की आबादी वाला देश है मॉरिशस और यहाँ बिहार की बोली-बाणी का गहरा असर है। प्रधानमंत्री के कदम पड़ते ही उनके स्वागत में पूरा भारतीय समुदाय उमड़ पड़ा। भारत के लाल का स्वागत पारम्परिक भोजपुरी गवई गीतों से किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी मॉरिशस में मौजूद भारतीय मूल के लोगों से बातचीत ठेठ अंदाज में ही की। गले में गमछा डाले प्रधानमंत्री मोदी ने भोजपुरी में ही मॉरिशस के लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने भारत और मॉरिशस के बीच मजबूत सम्बन्धों की भी बात की।
पीएम मे भोजपुरी प्रेम से परेशान लालू-तेजस्वी
प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरिशस में भोजपुरी अंदाज दिखाया लेकिन परेशान लालू यादव और तेजस्वी हो गए। बिहार चुनाव करीब है और प्रधानमंत्री के भोजपुरी अंदाज से आरजेडी को लग रहा है कि उनके घर में पीएम मोदी सेंधमारी न कर दें। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्वांचल के सांसद हैं और मॉरिशस का भारत के पूर्वांचल से घनिष्ठ सम्बन्धों को वो पहचानते हैं।
बता दें कि बिहार में नवम्बर में विधानसभा चुनाव होने हैं। अभी बिहार में 74 विधायकों के साथ बीजेपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है और नीतीश कुमार के साथ सत्ता में भी है। बिहार में जाति और धर्म की राजनीति करने वाले इसलिए भी परेशान हैं क्योंकि पीएम ने मॉरिशस में भी सनातनी एकता की बात की और महाकुम्भ का जल लेकर मॉरिशस पहुंचे। मॉरीशस के नेशनल डे परेड के मुख्य अतिथि ख़ास मेहमान पीएम मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान को वो हिन्दुस्तान के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करते हैं।
बहरहाल पीएम मोदी ने मॉरिशस से भोजपुरी समुदाय को सनातनी एकता का जो मंत्र दिया है उसकी धमक बिहार तक सुनाई देनी तय है। यदि चुनाव में जातियों से ऊपर उठकर जनता ने सनातनी एकता पर वोट किया तो एमवाई समीकरण ध्वस्त होने की पूरी संभावना है।