महिलाओं को हर महीने पीरियड्स आना एक नॉर्मल बात है। पीरियड्स हर लड़की के जीवन का अहम हिस्सा होते हैं। लेकिन कई बार महिलाओं को उस दौरान दिखने वाले वार्निंग साइन के बारे में जानकारी नहीं होती हैं। जिनके कारण महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ बदलाव इस बात का संकेत होते हैं कि आपके पीरियड्स साइकिल में कुछ प्रॉब्लम है। कई बार मामूली लगने वाली बात भी गंभीर और खतरनाक स्थिति का संकेत हो सकती है। आपको भी पीरियड्स के दौरान कुछ खास लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो इसे भूल से भी नजरअंदाज न करें। इसलिए हम आपको पीरियड्स के दौरान कुछ वार्निंग साइन के बारे में बताएंगे जिसपर कड़ी नजर रखनी चाहिए।
ब्लड का रंग
पीरियड्स के दौरान ब्लड का कलर मैन्स्ट्रुअल हेल्थ के बारे में काफी कुछ बताता है। अगर खून का रंग ज्याद काला गाढ़ा है तो इस बीमारी का संकेत हो सकते हैं। अगर ऐसा है तो आपको अनदेखा नहीं करना चाहिए। यह PCOD और PCOS जैसी बीमारी में पीरियड्स से जुड़े प्रॉब्लम होते हैं। साथ ही साथ कैंसर का खतरा भी बढ़ता है।
अधिक दर्द होना
पीरियड के दौरान कुछ हद तक क्रैम्प होना नॉर्मल है। लेकिन अगर आपको हद से ज्यादा दर्द हो रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। क्योंकि हो सकता है यह किसी बिमारी की तरफ इशारा कर रही हो।
पीरियड साइकिल का बढ़ना
कुछ महिलाओं को केवल 3 या 4 दिनों तक तो वहीं कुछ को छह या सात दिनों के लिए पीरियड्स होते हैं। यदि आपको मासिक धर्म में अचानक बदलाव महसूस हो जैसे अचानक लंबे समय तक ब्लीडिंग होना तो यह खतरनाक हो सकता है।जानकारी के मुताबिक थायराइड ड्रग्स, स्टेरॉयड और एंटीसाइकोटिक्स भी अक्सर इसके जिम्मेदार हो सकते हैं।
ब्लड क्लॉट्स
पीरियड्स के समय ब्लीडिंग के दौरान ब्लड क्लॉट्स दिखाई देना खतरे का संकेत हो सकता है। इस लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती बिलकुल न करें। बता दें कि जितने बड़े साइज के ब्लड क्लॉट्स होंगे, आपकी सेहत के ऊपर मंडरा रहा खतरा भी उतना ही बड़ा होगा। अगर ऐसा हो रहा है तो एक बार डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।