रंगों का त्योहार होली हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। पूर्णिमा की रात को होलिका दहन करते हैं और फिर उसके अगले दिन होली खेली जाती है। इस त्योहार को अधर्म पर धर्म की जीत के तौर पर मनाया जाता है। इस साल लोगों को होलिका दहन और होली खेलने की तारीख को लेकर कुछ कंफ्यूजन हो रहा है। जानिए होली की सही तारीख और होलिका दहन की तारीख व शुभ मुहूर्त।
कब होगा होलिका दहन?
पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 13 मार्च, 2025 की सुबह 10:25 बजे से शुरू हो रही है और 14 मार्च, 2025 की दोपहर 12:23 बजे समाप्त हो रही है. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, होलिका दहन 13 मार्च को होगा। वहीं होलिका दहन के लिए शुभ मुहुर्त 13 मार्च की रात 11:26 बजे से लेकर रात 12:30 बजे तक रहेगा। इस साल होलिका दहन के लिए देर रात 64 मिनट या करीब 1 घंटे का ही समय मिलेगा।
कहां-कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण
यह चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, वेस्टर्न अफ्रीका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक महासागर, नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका से नजर आएगा।
चंद्र ग्रहण 2025 का समय
भारत से यह चंद्र ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा लेकिन भारत के समयानुसार यह ग्रहण 14 मार्च की सुबह 9:27 से दोपहर 12:28 तक रहेगा। इस ग्रहण के समाप्त होने का समय भारत के समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब होगा।
ग्रहण का क्या पड़ेगा असर?
जब ग्रहण किसी देश में दिखाई नहीं देता है तो उस देश के लोगों पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन जिन राशियों को यह ग्रहण प्रभावित करता है उन राशियों में कुछ उतार-चढ़ाव जरूर आते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा की वजह से कुछ राशियों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही इन राशियों को बेहद सावधानी से रहने की भी जरूरत है क्योंकि ग्रहण जीवन के हर क्षेत्र पर प्रभाव डालेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं किन किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है…
कन्या राशि (Virgo) - चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से कन्या राशि वालों के लिए आय के साधनों में कुछ रुकावट आ सकती है और यह प्रभाव अगले 15 दिन तक रह सकता है। इसलिए आने वाले समय में पैसा इन्वेस्ट करने से सावधानी बरतें और शेयर मार्केट आदि में भी संभाल कर ही कदम उठाएं।
कर्क राशि (Cancer) - चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से कर्क राशि वालों के लिए कंधे बाजू पर चोट लगने की संभावना बनी रहेगी। साथ ही बड़े कार्यो में सावधानी बरतें तथा मित्रों से मनमुटाव होने की भी प्रबल संभावनाएं हैं। व्यर्थ के विवादों से बचें और सिरदर्द आदि की परेशानी कुछ समय के लिए बढ़ सकती है।
मीन राशि (Picses) - चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से मीन राशि वालों के लिए संतान संबंधित चिंताएं हो सकती हैं और वैवाहिक जीवन में भी कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा पार्टनरशिप के कार्यों में सावधानी बरतें।