होली से पहले होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। लेकिन, इस दिन कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। होलिका दहन की रात को शिवरात्रि, नवरात्र और दीपावली की रात की तरह सिद्धि की रात कहा गया है। होलिका दहन के दिन भूलकर भी कुछ चीजें नहीं करनी चाहिए। वरना इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। कहा जाता है कि ये गलतियां धनवान को भी कंगाल बना सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि होलिका दहन के दिन किन गलतियों से बचना चाहिए।
1. पैसों का न करें लेनदेन - अगर आपको पैसों की जरुरत है और किसी से उधार लेने की नौबत आ रही है तो भूलकर भी होलिका दहन के दिन किसी से भी कर्ज न लें वरना आपको अधिक आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
2. सफेद चीजों को खाने से परहेज करें - होली के दिन सफेद चीजों का सेवन शुभ नहीं माना जाता है।. ऐसा इसलिए क्योंकि होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को किया जाता है और इस दिन सफेद चीजें नकारात्मक शक्तियों को आकर्षित करती हैं। ऐसे में होलिका दहन के दिन सफेद मिठाई, खीर, दूध, दही और बताशा इत्यादि से परहेज करें।
3. न करें सरसों का तेल दान - होली वाले दिन सरसों के तेल का दान करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। ऐसे में आप भूलकर भी इस दिन किसी को भी सरसों के तेल का दान न करें।
4. श्रृंगार का सामान न दें - होलिका दहन वाले दिन जादू-टोने किए जाते हैं। ऐसे में किसी भी सुहागिन महिला को इस दिन श्रृंगार का सामान खासकर सुहाग का सामान दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको दुष्परिणाम का सामना करना पड़ सकता है।
5. न करें पुराने कपड़ों का दान - शास्त्रों में दान-पुण्य को अच्छा बताया गया है। लेकिन होली वाले दिन ये वर्जित बताया गया है। कहा गया है कि होली के दिन किसी भी गरीब को पुराने कपड़े दान नहीं करने चाहिए। अगर आप दान करना ही चाहते हैं तो नए कपड़ों का दान करें। ऐसा करने से घर की चौखट पर आई मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।
होली के दिन करें ये काम
1. होली में आग जलाने से पहले होलिका की पूजा करने की परंपरा है। यदि किसी को नजर लगने की आशंका हो तो नारियल को सिर से सात बार वार करके होलिका की अग्नि में डाल दें।
2. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि और शांति चाहते हैं तो होलिका दहन के दिन घर की उत्तर दिशा में घी का दीपक जरूर जलाएं।ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है।
3. होलिका दहन की सुबह सरसों, तिल, गोबर के 11 उपले, अक्षत, चीनी और गेहूं के दाने, गेहूं की 7 बालियों से होलिका पूजा करनी चाहिए और 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए। फिर जल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद दान करना चाहिए।
4. होलिका दहन का त्योहार मनाया जाता है और इस दिन व्रत या उपवास रखने की भी परंपरा है। इसलिए इस दिन आप व्रत रख सकते हैं।
5. खड़ा नमक, मिर्च, राई लेकर ऊपर से उतारकर होली में डाल दें। किसी व्यक्ति से बचाव चाहिए तो उस व्यक्ति का नाम लेकर डालें।